भारत

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: बर्च बाय रोमियो लेन में भीषण आग, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

गोवा के अरपोरा गांव स्थित लोकप्रिय नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में रविवार देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 पर्यटक और 14 स्टाफ सदस्य शामिल हैं। यह हादसा रात लगभग 12 बजे हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कई लोग बाहर नहीं निकल पाए।
मुख्यमंत्री का दौरा, मैनेजर गिरफ्तार—मालिक के खिलाफ वारंट
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सुबह घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि नाइटक्लब के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि क्लब मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी पुष्टि की कि इस भीषण दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सावंत से बात की है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
•North Goa Collectorate: 0832-2225383
•Goa Police Control Room (North Goa): 7875756000
•Bardez-I Officer: 8308014526
•Bardez-II Officer: 7083234963
•Tiswadi District: 9421151048
•Mamlatdar Offices: 9637779277, 9923882807

Related Articles

Back to top button