‘बरोटा’ ने 48 घंटों में 30M व्यूज के साथ YouTube पर नंबर 1 की पोज़िशन हासिल की।

पंजाबी संगीत के दिग्गज सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता आज भी पहले जैसी ही बरकरार है। उनका नया मरणोपरांत रिलीज हुआ ट्रैक ‘बरोटा’ यूट्यूब पर रिलीज के साथ ही रिकॉर्डतोड़ रफ्तार से ट्रेंड कर रहा है। गाने ने सिर्फ 48 घंटों में 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर YouTube पर नंबर 1 ट्रेंडिंग का खिताब अपने नाम कर लिया है।
रिलीज के कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड एंगेजमेंट
बरोटा को रिलीज़ के शुरुआती 3 घंटों में 2.2 मिलियन व्यूज और 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। पहले 10 मिनट में ही लाइक्स 2 लाख के पार पहुंच गए थे, जबकि तीसरे घंटे के अंत तक वीडियो पर 5 लाख से अधिक कमेंट्स आ चुके थे।
वर्तमान में गाने को 1.7 मिलियन से अधिक लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं, जो इसे यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शीर्ष पर बनाए रखने के लिए काफी है।
लिरिक्स, संगीत और मूसेवाला की पहचान
गाना लगभग 4 मिनट से अधिक का है और मूसेवाला की पहचान बन चुके थीम्स—
गांव का ज़िक्र
पंजाबी संस्कृति की छाप
युवाओं का जोश और गर्व
संघर्ष, दुश्मनी और शक्ति की कहानियाँ
इन सभी तत्वों के साथ यह ट्रैक उनके पुराने कार्यों की याद दिलाता है। गाना सुनते ही फैंस भावुक हो उठे और कमेंट सेक्शन में उन्होंने “मूसा वापस आ गया”, “लिजेंड्स कभी नहीं मरते” जैसे संदेश लिखे।
मरणोपरांत जारी हुआ 9वां ट्रैक
मई 2022 में मानसा में हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद ‘बरोटा’ उनका 9वां पोस्ट-रिलीज सॉन्ग है। परिवार लगातार उनके गानों को उनके नाम और विरासत के सम्मान के रूप में जारी कर रहा है। इस साल की शुरुआत में उनके 32वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ एल्बम ‘Moose Print’ चार महीनों में 100 मिलियन व्यूज पार कर चुका है।
फैंस के लिए सिर्फ एक गाना नहीं, यादों की वापसी
बरोटा के साथ सिद्धू मूसेवाला की आवाज़, लिरिक्स और स्वैग फिर एक बार दुनिया भर में उनकी मौजूदगी का अहसास करवा रहे हैं।
म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस दोनों के लिए यह रिलीज इमोशनल और ऐतिहासिक कही जा रही है।



