सियासत
Trending

किनसे-किनसे रहा है धनंजय-अभय का संबंध !

किन-किन माफियाओं से रहा है धनंजय-अभय सिंह का संबंध

कोडिन कफ सिरप मामले के बाद धनंजय सिंह और अभय सिंह के बीच जो ज़ुबानी जंग दिख रही है, वो सिर्फ व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप नहीं है. ये यूपी की बाहुबली राजनीति का पुराना पैटर्न है. जहां कानूनी संकट आते ही वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ जाती है. तो फिर देर किस बात आइए आज इसे परत-दर-परत समझते हैं. और ये जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर में ये रिश्ता क्या कहलाता है क्योंकि हर एक कहानी का दो एंगल निकल कर सामने आ रहा है पहला एंगल जो धनंजय बोलते हैं और फिर दूसरा एंगल जो अभय सिंह का है ऐसे ही फिर पहले अभय और फिर धनंजय तो इससे लोग बड़े असमंजस में फंस गए हैं कि आखिर सच कौन बोल रहा है.. अगर बात यूपी की जाए और उसमें भी पूर्वांचल की तो यहां के लोगों को माफिया, बाहुबलियों की कहानी में खूब इंटरेस्ट आता है..

अब धनंजय सिंह और अभय सिंह एक दूसरे के जीवन की उस परत को धीरे-धीरे खोल रहे हैं.. जो शायद उनके और कुछ और लोगों के अलावा किसी और को नहीं मालूम है लेकिन जब से ये कोडिन कफ सिरफ का मामला तूल पकड़ा है ये दोनों बाहुबली एक दूसरे को फजिहत करने पर अमादा दिख रहे हैं. एक तरह से देखा जाएं तो अब ये एक दूसरे की पोल खोल रहे हैं कि कौन किसके हत्या में कितना सम्मिलित था. कभी धनंजय पेट्रोल पंप लूट कांड में अभय सिंह का नाम ले रहे हैं तो वहीं अभय सिंह कह रहे हैं कि धनंजय बताएं कि उस लूट कांड के दौरान कारतूस किसके जेब से बरामद हुई थी.. अब इस मामले में जैसे दोनों बाहुबली एक दूसरे के शामिल होने की बात कह रहे हैं इससे मामला कुछ और ही लग रहा है.

वहीं अब इन दो बाहुबलियों की कहानी में मुख्तार अंसारी की भी एंट्री हो गई है.. दोनों में होड़ लगी हुई है कि कौन किसको मुख्तार अंसारी का करीबी बता दें इसकी कड़ी में गुड्डू मुस्लिम का नाम भी दोनों के साथ जुड़ रहा हैं. दोनों एक दूसरे पर ये आरोप लगा है कि ये गुड्डू मुस्लिम के साथ रहे तो वो रहे… और अब हाल में आई अभय सिंह के इंटरव्यू में एक नए बात का खुलासा हुआ है कि अभय और धनंजय सिंह हरिशंकर तिवारी की एक प्रॉपर्टी को हथिआ लिए थे.. जिसके लिए मुख्तार अंसारी ने जेल से धनंजय सिंह को फोन करके उस प्रॉपर्टी को छोड़ने और हरिशंकर तिवारी से माफी मांगने की बात कहीं थी.. खैर अभी ये देखना है कि धनंजय सिंह इस के पलटवार में कौन से नए बात का खुलासा करेंगे …

लेकिन एक चीज तो है कि इन दो बाहुबलियों की जुबानी जंग से इस तरह की कहानी सुनने वालों को एक नया कंटेंट मिल गया है… लोग सुबह सोकर उठते हैं तबतक पता चलता है कि धनंजय सिंह अभय सिंह को लेकर नया खुलासा कर दिए हैं… खैर क्राइम और पॉलिटिक्स दोनों तरह की खबर करने वाले पत्रकारों को अब खबर ढूंढने के लिए बहुत मश्क्कत नहीं करनी पड़ रही है क्योंकि फोन दोनों तरफ से बराबर आ रहा है कि इस मामले में क्या हुआ था मैं बताता हूं… फिलहाल जिस तरीके की स्थिति हैं ऐसा लग रहा हैं कि अभय सिंह और धनंजय सिंह किसी एक मर्डर कांड का खुलासा न कर दें जिसकी गु्थ्ती पुलिस आजतक सुलझान न पाई है.. ऐसे में आगे क्या क्या और सुनने को मिलेगा इस पर हम अपनी नजर बनाए हुए हैं..

Related Articles

Back to top button