Dhurandhar Day 24: चौथे वीकेंड पर धमाका जारी, 700 करोड़ क्लब के बिल्कुल करीब पहुँची रणवीर सिंह की फिल्म
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है। रिलीज के चौथे वीकेंड तक फिल्म ने न केवल कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं बल्कि यह अब 700 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित क्लब के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है। 24वें दिन भी फिल्म की कमाई में शानदार ग्रोथ देखने को मिली, जिसने इसके शानदार प्रदर्शन की पुष्टि कर दी।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन से ही जबरदस्त ओपनिंग दर्ज करवाई थी। दर्शकों के पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ और मजबूत कंटेंट की बदौलत फिल्म ने हर सप्ताह नई ऊंचाइयों को छुआ। फिल्म के एक्शन, संगीत और भावनात्मक कहानी ने मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक दर्शकों को थिएटर खींचने का काम किया।
24वें दिन का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म धुरंधर ने अपने 24वें दिन लगभग 22.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 690.25 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म आज ही आराम से 700 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी।
यदि ऐसा होता है तो धुरंधर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।
चौथे वीकेंड पर भी बना बड़ा रिकॉर्ड
चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। बताया जा रहा है कि फिल्म ने चौथे सप्ताहांत में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है और चौथे वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
दर्शकों का प्यार, क्रिटिक्स की तारीफ
फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है। रणवीर सिंह के दमदार अभिनय और अक्षय खन्ना के सशक्त प्रदर्शन ने फिल्म का स्तर और ऊंचा कर दिया है।
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म के कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी जारी रहेगी और यह कई नए मील के पत्थर स्थापित कर सकती है।



